samvaad
छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


0 हासिल किए 15 गोल्ड सहित 36 पदक
सूरजपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की राज्य स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक स्पर्धा का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक राजधानी रायपुर में किया गया। जिसमे सूरजपुर से 109 प्रतिभागी शामिल हुए थे। राज्य स्तरीय स्पर्धा में  छात्र छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा विभिन्न विधाओं में सूरजपुर के प्रतिभागियों ने 15 गोल्ड 11 सिल्वर 10 ब्रांच कुल 36 पदक जीतकर सूरजपुर का परचम फहराया है। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव एवं सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी ने इस शानदार सफलता पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।

Leave a Reply