samvaad
छत्तीसगढ़

नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम स्थलों में 50 प्रतिशत व्यक्ति ही हो सकेंगे शामिल 0 कलेक्टर ने जारी किया आदेश


सूरजपुर। कोविड-19 एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों, समस्त पर्यटन स्थलों बांक, सारासोर, कुमेली, रकसगंडा, केनापारा, लफरी आदि एवं समस्त धार्मिक स्थलों कुदरगढ़, खोपा, महामाया आदि मंदिर एवं मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति प्रदाय की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर ऐपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply