samvaad
छत्तीसगढ़

असाक्षरों को साक्षर करने कुशल प्रशिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण


सूरजपुर। पढ़ना लिखना अभियान के तहत एससीईआरटी के निर्देशानुसार  जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के शेष बचे असाक्षर और नवसाक्षरों को साक्षर करने महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बता दें कि पढ़ना लिखना अभियान के तहत स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से जिले के असाक्षरों को साक्षर करने 120 घंटे की मोहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाई कराकर 30 सितंबर के महापरीक्षा अभियान में शामिल कराया गया। इस महापरीक्षा अभियान का हिस्सा बनने कुछ ऐसे नवसाक्षर किन्ही कारणों से वंचित हो गए थे। जिनको पुनः साक्षर करने केंद्र सरकार की ओर से छः माह अर्थात मार्च तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस समयावधि में जिले के शेष बचे 763 असाक्षरों को साक्षर करने द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला स्त्रोत व्यक्ति कृष्ण कुमार ध्रुव व्याख्याता, बीपीओ गोरे लाल गुप्ता एवं किरण विंध्यराज  के द्वारा जिला साक्षरता मिशन कार्यालय में जिले के सभी विकास खंडों से शामिल हुए प्रशिक्षकों को दिया गया।जिला परियोजना अधिकारी रोहित सोनी ने कहा कि  जिले में शेष बचे असाक्षर एवं नवसाक्षरों को शत प्रतिशत साक्षर करने के लिए केंद्र से हमें मिली छः माह के समय में पूर्ण करने योजना तैयार कर ली गई है।  योजना के तहत मोहल्ला क्लास संचालित होगी जिसमें नवसाक्षरों को जोड़ने नवाचारी गतिविधि शामिल करेंगे। इस प्रशिक्षण में जिला स्त्रोत व्यक्तियों ने कक्षा संचालन से लेकर स्वयंसेवी शिक्षकों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें नवसाक्षरों के दैनिक दिनचर्या से संबंधित गतिविधियों को शामिल कर एवं कैसे अनुकूल वातावरण तैयार हो जिससे नवसाक्षर कैसे साक्षरता की कक्षा में जुड़ सके इस पर फोकस किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में  बीपीओ जयराम प्रसाद, रविनाथ तिवारी, प्रेमनगर से कुशल प्रशिक्षक बालकरण सिंह, रामानुजनगर रविशंकर साहू, प्रतापपुर अजय कुमार यादव, मोतिलाल सिंह, कार्यालय से विनेश यादव व कु. यशोदा सोनी मौजूद रहे

Leave a Reply