samvaad
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता रही जिले की बालिकाएं 0 कलेक्टर ने पुस्तक भेंट कर दी बधाई


सूरजपुर।   राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर कास्य पदक जितने वाली जिले की बालिकाओं ने बुधवार को कलेक्टर से मुलाकात की। जिन्हें उन्होंने पुस्तक भेट कर सम्मानित करते हुए उपलब्धि पर बधाई दी।थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं जम्मू एंड कश्मीर थांग-ता संघ के संयुक्त तत्वाधान में 27 वां राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर तक जम्मू के मौलाना आजाद इंडोर स्टेडियम मंे आयोजित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ समेत देश के 25 राज्य के टीमों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 5 रजत और 9 कांस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ टीम में जिले के छः खिलाड़ी शामिल हुए जिनमें निगिता यादव, डोली कुजूर, प्रीति सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply