samvaad
छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर भागा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 0 खाने की बात पर हुए विवाद में टांगी से वार कर उतारा था मौत के घाट


0 रामानुजनगर पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार 
सूरजपुर। खाना बनाने की बात पर हुए विवाद में पत्नी की बेदम पिटाई कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने पड़ोसी जिले के पटना से गिरफ्तार किया है। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के द्वरिकापुर में हुई है। बताया गया है कि 25 दिसंबर को ग्राम आमापारा द्धारिकापुर के घासीराम पण्डो ने थाना रामानुजनगर में सूचना दिया कि  बहु कमला बाई का शव घर में पड़ा हुआ है जिसके शरीर में चोट के निशान है और इसका पुत्र रामजीत घर में नहीं है। घटना के बारे में नतनीन से पूछताछ पर पता चला कि 22 दिसंबर को लड़के और बहु में खाना को लेकर विवाद हुआ था और रामजीत ने कमला बाई के साथ मारपीट किया है उसने शंका जाहिर किया कि बहु की हत्या लड़के के द्वारा की गई है। सूचना पर मर्ग कायम किया गया। जांच एवं शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रामजीत पण्डो के विरूद्व धारा 302  के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण में फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में रामानुजनगर  पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार को आरोपी रामजीत पण्डो को पटना जिला कोरिया से पकड़ा। जिससे पूछताछ में आरोपी ने  खाना को लेकर हुए विवाद में डण्डा एवं टांगी से प्रहार कर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को  गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विकेश तिवारी, एएसआई माधव सिंह, बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया, आरक्षक दीपक यादव, धनंजय साहू, संतोष ठाकुर, रविशंकर साहू, वेदप्रकाश राजवाड़े देवान सिंह व मनीष साहू सक्रिय रहे।

Leave a Reply