0 प्रेमनगर साप्ताहिक बाजार में लगी प्रदर्शनीसूरजपुर। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखंड मुख्यालय प्रेमनगर में लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने युवाओं से लेकर बुजुर्गो तक मे काफी उत्साह रहा। छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के बाद ग्राम अनंदपुर के चोकसाय कुजूर, जगनंदन सिंह ग्राम ठाकर, सोनार साय हरिहरपुर, शंकर साहू हनुमानगढ़, साहिब राम मोहरा, दुलार साय चंदननगर, सुखसाय श्यामपुर, देवनारायण सिंह बकालो ने बताया कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनेक योजनाएं महतारी दुलार योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली। वर्तमान में इन योजनाओं से ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है। इसी तरह ग्राम महेशपुर के हिरन राम, विशाल सिंह, विजेंद्र सिंह, इतवार सिंह, ग्राम केदारपुर के पंच अशोक देवांगन और महोरा के पंच नरोतनी बाई ने बताया कि सरकार की जनहितकारी कार्य आम जनता के लिए बेहतर साबित हो रहे है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों से गांव तक पहुंच रही है। शासन की सभी योजनाओं की जानकारी छायाचित्र प्रदर्शनी स्थल पर प्राप्त हो रही है। साथ ही योजनाओं के संबंध में प्रकाशित पुस्तिका का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसके माध्यम से योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त हो रही है। ग्राम केदारपुर के पंच जैतूननिशा ने बताया कि शासन की योजनाओं का जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य है। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शनी के माध्यम से लगाई गई है जिसमें धनवंतरी, रोका-छेका, जल जीवन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली। वहीं निःशुल्क दी जा रही पुस्तकें, ब्रोसर, पाम्पलेट द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो रही है। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने का अच्छा माध्यम है।
उत्साह के साथ लोगो ने किया छाया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन 0 बोले- शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य

Leave a reply