सूरजपुर। सोनगरा गौठान में कलेक्टर गौरव सिंह व सीईओ जिला पंचायत राहुल देव के मार्गदर्शन में वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण में सलग्न गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा इस कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्गाे व अशक्त व्यक्तियों को कम्बल वितरण किया गया। एक कदम सहायता की ओर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री प्रेमसाय सिंह, नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजूदासन व अन्य अतिथि उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम की खास बात यह रही की वर्मी कम्पोस्ट विक्री की लाभांश राशि से कम्बल खरीदी कर ग्राम के बुजुर्गाे को दान किया । कुल १ लाख ७६ हजार रुपये कमाकर उसमे से प्रत्येक सदस्य एक एक हजार रुपये चंदा एकत्र कर दस हजार रुपये के कम्बल की खरीदी कर वितरण किया गया। समूह के दवारा खुद के प्रयास से किये गए इस कार्य से अतिथि प्रभावित हुए, और सभी ने इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की ।
Leave a reply
