samvaad
छत्तीसगढ़

जरूरतमंदों की मद्दत हेतु स्कूलों सहित विभिन्न विभागों ने बढ़ाये सहयोग के हाथ


सूरजपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हेल्प ऑन व्हील्स की शुरुआत की गई है। जिला में पड़ने वाली ठंड से जूझते लोगों राहत पहुंचाने  जरूरत मंद लोगो को गर्म कपड़ों प्रदाय के लिए एक मुहिम चलाई हैं।इसी कड़ी में आज कलेक्टर के माध्यम से जिला प्रशासन को अशासकीय विद्यालय संघ के द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु 150 नग ऊनी कम्बल वितरण किया। जिसमें सूरजपुर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल, माउण्ट स्कूल, वेदान्ता स्कूल, श्रृजन पब्लिक स्कूल, अल्पा स्कूल दतिमा, एसएस पब्लिक स्कूल धरमपुर, दूर्गा शिक्षा निकेतन भैयाथान, सांई राम विद्या मंदिर रामानुजनगर, हॉली टेम्पल स्कूल देवनगर, शिशु शिक्षा निकेतन बसदेई, जय अम्बे पब्लिक हाई स्कूल रामनगर, राजकुमार पब्लिक स्कूल विश्रामपुर, महर्षि विद्या मंदिर प्रतापपुर, डीव्हीएम इन्टरनेशनल स्कूल गोंदा जरही शमिल रहे। साथ ही साथ आज श्रम विभाग ने भी 50 नग जैकेट, 50 स्वेटर, 50 नग दस्ताना, 50 नग ऊनी टोपी, 50 नग मोजा प्रदान किया।  वहीं उप पंजीयक सहकारी संस्थाए की ओर से 15 नग कंबल प्रदाय किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए जिलों में आवश्यक उपाय किए जाने और विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीत लहर के प्रकोप के चलते जरूरतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन भी जमीनी स्तर पर गरीबों और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें कम्बल सहित गर्म कपडा का वितरण कर रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा ठंड एवं शीतलहर के बचाव के लिए हेल्प ऑन व्हील्स के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल दान करने अपील नागरिकों से की है। दिन प्रतिदिन नागरिकों द्वारा मदद के लिए हाथ बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply