सूरजपुर। कार्य मे लापरवाही बरतने पर महिला चिकित्सक के खिलाफ अग्रिम वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने की कार्यवाही हेतु राज्य कार्यालय को पत्र प्रेषित किया गया है। बताया गया है कि जिले के रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. राजश्री सिंह पर प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला का ईलाज न करने की शिकायत कलेक्ट्रेट जनसंवाद शाखा में की गई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आर. एस. सिंह के द्वारा जॉच टीम गठित की गई। जॉच टीम ने उक्त प्रकरण की जॉच कर जो रिर्पोट प्रस्तुत किया है उसमें उक्त शिकायत सही पायी गयी। जॉच रिर्पोट के आधार पर संबंधित चिकित्सक के कार्य में लापरपाही बरतने पर उन्हें अपने कार्य में सुधार करने हेतु अंतिम चेतावनी देते हुए उनकी एक अग्रिम वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने की कार्यवाही करने हेतु राज्य कार्यालय को पत्र प्रेषित की गयी है।
Leave a reply
