samvaad
छत्तीसगढ़

3 जनवरी को छत्तीसगढ़ के 5 पेंशनर संघ मिलकर मंत्रालय का करेगा घेराव

 
अंबिकापुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्वीट कर मध्यप्रदेश विधानसभा भोपाल में 24 दिसम्बर 21 को पारित अशासकीय संकल्प से अवगत कराया गया है और उनसे तत्काल कार्यवाही कर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी अशासकीय संकल्प पारित करने की मांग किया है।  उक्त जानकारी जारी  विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांतीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन अम्बिकापुर जिले के मीडिया प्रभारी प्रदीप सोनी ने दी है। इसी महीने छत्तीसगढ़ में पेंशनरों को महंगाई राहत के जारी आदेश में मध्यप्रदेश शासन के सहमति को आधार बनाकर पहली बार राज्य में कर्मचारियों को देय  महंगाई भत्ता की तिथि जुलाई 21 के स्थान पर अक्टूबर 21 से दिया गया है। जिसके कारण राज्य के पेंशनरों में रोष है और वे धारा 49 को हटाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर 3 जनवरी को मंत्रलय का घेराव करने जा रहे हैं। 

Leave a Reply