samvaad
छत्तीसगढ़

जिले के 4 लाख 23 हज़ार 480 लोगों के आयुष्मान कार्ड का हो चुका है पंजीयनच्वाईस सेन्टर व कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से प्रदाय किया जायेगा निःशुल्क आयुष्मान कार्डअधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु क्लेक्टर ने दिए निर्देश


बलरामपुरधानमंत्री जन आरोग्य योजना/डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्वेश्य से शासन के निर्देशानुसार जिले के हितग्राहियों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की पहल पर जिले में अब तक 4 लाख 23 हज़ार 480 लोगों का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन हो चुका है। च्वाईस सेंटर के अधिकृत ऑपरेटर द्वारा पारा-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। ज्ञात हो कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत राशन कार्ड के आधार पर पात्रतानुसार प्रतिवर्ष 50 हजार रूपये से 05 लाख रूपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों में प्रदान की जाती है।

Leave a Reply