प्रतापपुर / प्रतापपुर थाना क्षेत्रों में बकरा- बकरी चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए है। एक महीने के भीतर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। 30 बकरा- बकरी पार किए जा चुके हैं। इन घटनाओं से बकरी पालन से जुड़े ग्रामीण परेशान हैं। चोरों द्वारा ऐसे घरों में दबिश दी जा रही है जहां बकरी पालन व्यवसायिक रूप से की जा रही है।
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचीडांड 1 में रामपति और मुसतफा कमाल द्वारा बकरी पालन किया जा रहा है। पिछले दिनों गुरुवार रात के समय बकरा- बकरी चोरी करने वाले पेशेवर लोगों ने उनके घर में दबिश दी।जिस घर में परिवार के सदस्य रहते हैं उससे अलग बकरा- बकरी को कमरे में रखा गया था। रात के अंधेरे में कुल 10 बकरा – बकरी को चोरों ने पार कर दिया ।
बकरा बकरी चोरी करने वाले चार पहिया वाहनों से आते हैं। रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देकर वे बड़े आराम से निकल जा रहे हैं।मटन बाजार में बकरा – बकरी को पहुंचा देने के बाद आरोपितों के संबंध में सुराग मिल पाना भी संभव नहीं हो पाता। चोरी की घटनाओं से बकरा- बकरी पालन करने वाले परेशान हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चोरों द्वारा पहले रेकी की जाती है जिन घरों में ज्यादा संख्या में बकरा बकरी पालन किए गए हैं।वहां सुनियोजित तरीके से चोरी की जा रही है।
