samvaad
छत्तीसगढ़

NRLM विहान CRP की लंबित मांगों को लेकर जनपद सीईओ को सौपा ज्ञापन जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने मांगो का किया समर्थन

प्रतापपुर /प्रतापपुर विकासखंड के CRP राष्ट्रीय आजीविका मिशन ‘ बिहान ‘ योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018 से बहुत ही अल्प मानदेय 1500 एक हजार पांच सौ रूपये में कार्य करते है इनको टारगेट के आधार पर किसी भी गांव में भेज देते हैं । इनका कहना है की हम लोगों का कार्य करने का समय 11 बजे से 5 बजे तक है लेकिन कार्यस्थल से लौटने पर कभी – कभी 6 7 भी बज जाता है शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का भी पालन हमारे द्वारा किया जाता है लेकिन शासन द्वारा दिए जा रहे मानदेय बहुत कम है हम लोगों का मांग है कि सभी सीआरपी को CRP को 1500 सेबढाकर 7000 हजार स्वीकृत किया जाए इस दौरान जनपद अध्यक्ष जगन लाल आयाम वाह उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव श्रीवास्तव ने इनके द्वारा किए गए मांगों का समर्थन किया और कहा कि शीघ्र ही आप लोगों का मांग मंत्री और छत्तीसगढ़ शासन तक भेजा जाएगा इस दौरान गुलाब कमरो प्रमिला यादव सविता दुर्गावती देवनही पुष्पा भादव लीलावती सुशीला सहीत अन्य उपस्थित थे

Leave a Reply