samvaad
छत्तीसगढ़

ठंड से बचाव हेतु कोतवाली पुलिस ने किया कंबल वितरण


सूरजपुर। इस कड़कड़ाते ठंड में जरूरत मंदो की मदद के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में गर्म कम्बल का वितरण हेल्प ऑन वील के माध्यम से लगातार किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में शनिवार को सूरजपुर सहित आसपास क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ने गर्म कम्बल का वितरण किया और वरिष्ठजनों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान सहित थाना के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply