samvaad
छत्तीसगढ़

सरईटिकरा में शिविर लगाकर किया गया राजस्व प्रकरणों का निराकरण जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल


अम्बिकापुर /
 सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार तहसीलदार अम्बिकापुर श्री भूषण सिंह मण्डावी के द्वारा गुरुवार को ग्राम सरईटिकरा में शिविर लगाई गई। शिविर में राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण किया गया, जिसमें किसानों को किसान किताब व बी-1 खसरे का वितरण किया गया। इसके साथ ही ठण्ड से बचाव के लिए  जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल भी वितरित किया गया।
तहसीलदार श्री भूषण सिंह मण्डावी ने बताया कि शिविर आयोजन के दौरान ग्राम सरईटिकरा के माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया। स्कूल भवन जर्जर होने की स्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सुधार हेतु अवगत कराया गया।

Leave a Reply