छत्तीसगढ़

मधुमक्खियों ने महिला पर किया हमला, मौत

अंबिकापुर. रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया में २० दिसंबर की सुबह शौच के लिए गई महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार फूलकुंवर उम्र ६५ वर्ष रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया की रहने वाली थी। २० दिसंबर की सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। तभी मधुमक्ख्यिों ने उस पर हमला कर दिया। इससे महिला खेत में ही बेहोश हो गई। सूचना पर परिजन उसे उठाकर घर लाए और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply