samvaad
छत्तीसगढ़

ठंड से बचाव हेतु अलर्ट पर जिला प्रशासन—————————————-ठिठुरन भरी रात में सड़क पर निकले कलेक्टर, एसपी 0व्यवस्थाओं का लिया जायजा 0 जरूरतमंदों को बांटे कंबल पिलाई चाय


सूरजपुर। कड़ाके की पड़ रही ठंड  को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिले के कलेक्टरों को अलाव व्यवस्था व जरूरतमंदों को कंबल बांटने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आदेशों के परिपालन में ठंड एवं शीतलहर के बचाव के लिए जिले के सभी नगरी क्षेत्रों में एसडीएम सहित नगर पालिका के अधिकारियों को सर्वजनिक स्थलों, रैन बसेरा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में अलाव, जरूरतमंदों को कंबल एव अन्य व्यवस्था के निर्देश दिए है। मंगलवार की मध्य रात कलेक्टर मुख्यालय की सड़कों पर निकलकर  नया व पुराना बस स्टैंड, जिला अस्पताल, बिश्रामपुर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण कर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव, एसडीएम  रवि सिंह, सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो, वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा जरूरतमंदों को कंबल का वितरण कर घर से लाये चाय के साथ बिस्किट खिलाया।    

Leave a Reply