samvaad
छत्तीसगढ़

पान-ठेला में चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर. पान ठेला में चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।जानकारी के अनुसार उमेश गुप्ता पिता धरमवीर गुप्ता उम्र 25 वर्ष जूनातलाब जरहगढ काा निवासी है। वह चीलम चौक में पान दुकान एवं चाय नास्ता का ठेला चलाता है। २० दिसंबर की रात को 10 बजे अपना दुकान ठेला गुमटी को बंद कर घर चला गया था। सुबह करीब 5 बजे दुकान आकर देखा तो ठेला के चदरा को फाडा दिया गया है। ठेला खोलकर देखा गुटका, सिगरेट, डेली निड्स का समान, 2 नग गंज, चाय केटली, टिफिन, कड़ाई, चम्मच, मोमोस सांचा, गैस सिलेण्ड व चूल्हा, 3 ट्रे अण्डा व अन्य एवं नगद 2 हजार रूपये नहीं था। वहीं इसके दुकान के बगल में सचीन कुमार सारथी का हाथ ठेला रखा हुआ था जिसपर अज्ञात चोर द्वारा सामान रखकर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि तनु कुमार सारथी उक्त चोरी सामान को अपने घर में रखा है जिसे तलब कर पूछताद किया गया तो चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी  तनु कुमार सारथी पिता चन्द्रमा सारथी उम्र 21 वर्ष नवागढ हाथी पखना को गिरफ्तार कया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Leave a Reply