samvaad
छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

अंबिकापुर. अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान उकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दयाशंकर गोंड़ पिता शिवकुमार गोंड़ उम्र २९ वर्ष ग्राम सुन्दरपुर थाना सनावल का रहने वाला था। वह १८ दिसंबरर को बाइक से ग्राम लमोरी से वापस लौट रहा था। रास्ते में महुआ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। उसे इलााज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply