samvaad
छत्तीसगढ़

लखनपुर पेंशनर्स समाज का वार्षिक कार्यक्रम मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह जूदेव विशिष्ट अतिथि आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर व अन्य गणमान्यों की सहभागिता में सम्पन्न हुआ।

लखनपुर पेंशनर्स समाज का वार्षिक कार्यक्रम मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह जूदेव विशिष्ट अतिथि आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर व अन्य गणमान्यों की सहभागिता में सम्पन्न हुआ।
वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए पेंशनर्स समाज के योगदानों की प्रशंसा की। आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर ने पेंशनर्स समाज के हर एक को अपने शासकीय व सामाजिक अनुभवों की सेवादान देते रहना चाहिए। अपने जीवन के संस्मरणों को संयुक्त पुस्तक का आकार देते वह दुर्लभ पुस्तक समाज को उपलब्ध कराना चाहिए कहते हुए सम्भाग की जर्जर सड़कों पर आम आदमी के आवेशित प्रश्नों को कविता के माध्यम से विधायक प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि से प्रश्न किया।
कबतलक बनेगी हुजूर सुरगुज़ा सम्भाग की सड़कें
सरक-सरक सीतापुर की
वर्षों बीते बिलासपुर की
ओह! गढ्ढे गड्ढों में भर पानी
जैसे मौत का कुआं!
मातम पसरता तड़के।
कबतलक बनेगी हुजूर सुरगुज़ा सम्भाग की सड़कें?
सवाल करते शांत हुए।

   सुरेश कुमार जायसवाल अध्यक्ष पेंशनर्स समाज लखनपुर जनपद ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रगट किया।

Leave a Reply