बलरामपुर राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में फोटो सह विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। “बात है अभिमान की, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की” थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ आज जिला मुख्यालय बलरामपुर में रामानुजगंज, विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि श्री विनोद तिवारी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका बलरामपुर के श्री राजन गुप्ता, मनोज गुप्ता, कृष्णा सिंह, श्री जफर एल्डर मैन बलरामपुर नगर पालिका बलरामपुर, चन्द्रमणी पाठक, अध्यक्ष स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सुन्दरमणी मिंज, प्रवेश चौबे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 2 दिवसीय अर्थात् 17 एवं 18 दिसंबर तक होगी। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों, विकास कार्यांे और योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना – मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की रही है।
राज्य सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो सह विकास प्रदर्शनीजिला मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं की दी जा रही है जानकारी, मासिक पत्रिका जनमन सहित पम्पलेट का किया जा रहा है वितरण

Leave a reply