samvaad
छत्तीसगढ़

समझाइश के बाद भी कचरा फेंकने पर लगा २ हजार का जुर्माना

अंबिकापुर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022  हेतु अभी से पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। कहीं पर कोई चुक न हो इसके लिए नगर निगम आयुक्त द्वारा टीम का भी गठन किया गया है। आयुक्त के निर्देश पर कमर्शियल एरिया में निरीक्षण हेतु गठित दल  द्वारा शुक्रवार को सदर रोड में जुर्माना लगाया गया। दल द्वारा निरीक्षण के दौरान दो दिवस पूर्व  कचरा न फेकने की समझाइश दी गई थी, किंतु शुक्रवार की सुबह टीम पहुंची तो पुन: इस क्षेत्र में कचरा फेका गया था। जिस पर दल द्वारा कचरा फेकने वाले को 2000 रुपए का जुर्माना लगाकर सफाई कराया गया है। आयुक्त महोदय के निर्देश पर निगम टीम स्वच्छता सर्वेक्षण 2022  हेतु आवश्यक कार्य में जुटी हुई है। निगम टीम द्वारा सतत व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ कचरा फेकने, डस्टबिन नहीं रखने, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, यूजर चार्ज संग्रहण में समजाइस दे रहे है और पालन नहीं करने वालो पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply