samvaad
छत्तीसगढ़

किसान का रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार 0 चंदौरा पुलिस की कार्रवाई


सूरजपुर। किसान का रास्ता रोककर 15 हजार रुपए की लूट करने वाले अम्बिकापुर के एक आरोपी को चांदोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि बीते सोमवार  को ग्राम देवरी थाना चंदौरा के जयसिंह धान मंडी गोविन्दपुर से टोकन लेकर अपने पुत्र के साथ बाईक से घर जा रहे थे। इसी दौरान मेन रोड़ नवाधक्की में एक व्यक्ति पल्सर मोटर सायकल से आया और इन्हें रोककर जबरन जयसिंह के पाकिट में रखा 15 हजार रूपये लूट कर भाग गया।  रिपोर्ट पर धारा 392  का मामला पंजीबद्व किया गया। लूट के मामले की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी का जल्द पकड़ने चंदौरा पुलिस को निर्देशित किया। एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने मुखबीर की सूचना एवं वारदात के तरीका संबंधी जानकारी प्राप्त कर संदेही सहजोर अली पिता आयुब उम्र 32 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला अम्बिकापुर को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ पर आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने लूट की रकम को खाने-पीने में खर्च कर देना बताया। मामले में घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल एवं एक नग मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा बाजीलाल सिंह, प्रधान आरक्षक केश्वर मरावी, आरक्षक प्रवीण मिश्रा, मनमोहन विश्वकर्मा, रामप्यारे पैंकरा व जवाहर लाल सक्रिय रहे।

Leave a Reply