samvaad
छत्तीसगढ़

शून्य बजट में जैविक खेती योजना पर प्रधानमंत्री का किसानों ने सुना उद्बोधन

सूरजपुर।भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गुरुवार को जिले के विकास खंड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत भगवानपुर में शून्य बजट पर जैविक खेती योजना के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। देश में पहली बार केन्द्र सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गुजरात के आणंद से इसकी शुरुआत की गई। जिसमें रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशक के प्रयोग से हो रहे नुकसान के देखते हुए प्राकृतिक खेती मे जैविक खाद का उपयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे करें इस बात को देश की जनता को समझाया गया। गुरुवार को भगवानपुर में  भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय की उपस्थिति में ग्रामीणों ने मोदी जी के प्राकृतिक कृषि पर उद्बोधन सुना। विकास खंड प्रेमनगर का ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्रह्मपुर, कंचनपुर को जिले मे प्राकृतिक खेती के  लिए प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर  चयन किया गया है। जिसका लाभ जागरूक किसानों द्वारा लिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विजय सिदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष बद्रीविशाल राजवाड़े, भाजयुमो जिला मंत्री देव गुप्ता, अजजा मोर्चा जिला मंत्री शिवनंदन सिंह, शहीम अंसारी, सरपंच ,शंकर प्रसाद व बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply