samvaad
छत्तीसगढ़

*निडर वातावरण को लेकर स्कूल-कालेज व नगर में टीम रक्षक कर रहा पेट्रोलिंग*

सूरजपुर। महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा गठित टीम रक्षक ने पहल शुरू कर दिया है। गुरुवार को महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कालेजों, चौक चौराहों एवं शहर के बाजारों में पेट्रोलिंग कर रही हैं। इस दौरान टीम ने छात्राओं से मिलकर उन्हें अपराधों से बचने के लिए सुरक्षा के  टिप्स दिए, साथ ही पुलिस के हेल्पलाइन नंबर को लेकर जागरूक भी किया।  पुलिस द्वारा गठित टीम रक्षक शुभारंभ के बाद स्कूल-कालेजों के पास एवं नगर में पेट्रोलिंग कर महिलाओं एवं छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवेश में आवागमन को सुनिश्चित कराते देखा जा रहा है। गुरूवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में एसआई सुनीता भारद्धाज एवं टीम रक्षक नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची। जहां टीम के महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर टीम रक्षक के कार्यो के बारे में अवगत कराया और गलत होने या इसकी आशंका पर हेल्प लाईन नंबर 9479193999 पर सूचना देंने को कहते हुए बताया कि  टीम रक्षक यथासंभव तत्काल मौके पर पहुंचेगी, स्कूल आने-जाने सहित किसी काम से घर से बाहर जाने के दौरान किसी प्रकार की छेड़खानी अथवा पुलिस की सहयोग की आवश्यकता पर बेहिचक हेल्पलाईन नंबर पर सूचना देने की बात कही।इस पहल का मूल उद्देश्य जिले में महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना और कभी भी पुलिस से आसानी से सम्पर्क करने के लिए प्रेरित करना है। वहीं पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया है।

Leave a Reply