samvaad
छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक ब्लॉक इकाई बिहारपुर का समर्थन करने पहुंचे भाजपा नेता

बिहारपुर-सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर बिहारपुर एरिया के समस्त सहायक शिक्षक चार दिनों से हड़ताल मे हैं।जिसके कारण बिहारपुर एरिया के सभी प्राथमिक विद्यालयों में ताला लटक रहा है जिससे नैनीहाल बच्चो का भविष्य अंधकारमय हो रहा है समय रहते सरकार को इसमें उचित पहल की आवश्यकता है । रायपुर में हडतालरत शिक्षक संघ के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने समर्थन दिया है वहीं चौथे दिन बिहारपुर तहसील मैदान मे विगत कई दिनो से हड़ताल में बैठे शिक्षकों को समर्थन देने जिला मंत्री शिवप्रसाद सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुनीत पाठक पहूंच कर सहायक शिक्षक के मांगो को जायज ठहराया क‌ई पालको ने भी समर्थन दिये समर्थन देने वाले सभी संगठनों एवं पालकगणो को सहायक शिक्षक फेडरेशन कि ओर से धन्यवाद कहा गया आज हड़ताल में उपस्थित शिक्षकों मे प्रमुख रुप से अरुण गुप्ता धीरजानंद सूरज लाल वैश्य श्रीमती शीला सिंह श्रीमती बिन्दु सिंह रूपेश गेंदले रमेश गुप्ता ईश्वर दयाल वैश्य अनिल कुमार वैश्य श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा रामप्रकाश विश्वकर्मा विश्वनाथ सिंह हृदयनारायण सिंह रामलवकुश पंडो रामशरण पंडो कन्हैया लाल जायसवाल अनिल कुमार कन्हैया लाल जायसवाल श्रीमती कल्पना बारी हाकिम चंद साहु हीरासाय पंडो अवनीश कुमार विदित हो सरकार के गलत नितियो के कारण इसका नुकसान बच्चों को उठाना पड रहा है सहायक शिक्षकों ने बच्चो के पढाई नुकसान का बहुत अफसोस जताया है सहायक शिक्षकों ने कहां हम लोग मजबूरी में हडताल मे गयें हैं। सरकार से अनुरोध करते है तत्काल हमारे न्यायोचित मांग को माना जाय।ताकि हम समय रहते शाला वापस आकर हुए नुकसान की भरपाई कर सकें।

Leave a Reply