samvaad
छत्तीसगढ़

किशोरी के पेट का ऑपरेशन कर निकाला २० किलो का ट्यूम

रअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने एक किशोरी के पेट का ऑपरेशन कर २० किलो का ट्यूमर निकाल कर उसकी जान बचाई है। युवती पेट दर्द से काफी दिनों से परेशान थी। जानकारी के अनुसार शांति कुमारी पिता रामजतन उम्र १७ वर्ष ग्राम कोगवार थाना वाड्रफनगर की रहने वाली है। वह पिछले एक महीने से पेट में दर्द व सूजन से परेशान थी। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. एसपी कुजूर जांच की तो पता चला कि उसके पेट में ट्यूमर है। ७ दिसंबर को डॉ. एसपी कुजूर के नेतृत्व में डॉ. विनोद पैकरा, डॉ. नीतीश राय, डॉ. प्रवीण द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। लगभग दो घंटे से ज्यादा के ऑपरेशन के बाद उसके पेट से २० किलो का ट्यूमर निकला गया। इसके बाद उसे सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार अब वह खतरे से बाहर है।

Leave a Reply