अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जुड़वानी के किसानों ने पटवारी संतोष अग्रवाल पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का आरोप है कि पटवारी रकबा संशोधन के नाम पर 10-10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इधर पटवारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर कलक्टर ने पटवारी संतोष अग्रवाल को तहसील कार्यालय अटैच कर दिया है।प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत होते ही शियासत चरम पर है। एक तरफ जहां विपक्षी दल भाजपा षडयंत्र पूर्वक रकबा कम कर किसानों से धान खरीदी करने का प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रही है। वहीं प्रदेश सरकार अब गिरदावरी में संशोधन कर किसानों से धान खरीदी करने की बात कह रही है। सरगुजा जिले में भी कई ऐसे मामले सामने आए जहां किसानों ने आरोप लगाया कि पटवारी द्वारा घर पर ही बैठकर भौतिक सत्यापन किया गया और रकबा को कम कर दिया गया। ऐसे में किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई कि वह अपने संपूर्ण धान को कैसे बेचेंगे। किसानों की समस्या को देखते हुए सरगुजा कलक्टर ने एक आदेश जारी किया है। कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 दिसंबर तक रकबा में संशोधन कर किसानों द्वारा उपजाए गए संपूर्ण धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर के आदेश के बाद जिले भर के पटवारी इन दिनों रकबा संशोधन के कार्य में जुटे हुए हैं। लेकिन किसानों की समस्या अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि जिले में कई ऐसे भ्रष्ट पटवारी हैं जो रकबा संशोधन के नाम पर खुलेआम किसानों से रिश्वत की मांग कर रहे हैं। दरअसल पूरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचातय जुड़वानी का है। ग्राम अमगसी स्थित हल्का पटवारी कार्यालय में पदस्थ पटवारी संतोष अग्रवाल पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रकबा संशोधन के नाम पर पटवारी संतोष अग्रवाल द्वारा प्रत्येक किसान से 10-10 हजारों रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। यही नहीं ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पटवारी संतोष अग्रवाल किसानों को सीधे धमकी देता है कि यदि 10-10 हजार रुपए रिश्वत किसान नहीं देते हैं तो उनके रकबा का संशोधन नहीं किया जाएगा। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। इधर पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग करने से किसान परेशान हो रहे है। मजबूरन किसानों को रकबा संशोधन कराने के लिए रिश्वत भी देना पड़ रहा है। वही जब इस मामले की शिकायत सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झां तक पहुंची तो उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया। कलेक्टर ने पटवारी संतोष अग्रवाल के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे तहसील कार्यालय अटैच कर ग्राम अमगसी स्थित हल्का पटवारी कार्यालय में नए पटवारी की पदस्थापना की है।
फोटो 2जमीन व पैसों के विवाद पर भाइयों ने किया था महिला का अपहरणघटनाना के तीन दिन बाद पुलिस ने महिला को किया सकुशल बरामद, तीन महिला सहित ६ गिरफ्तारअंबिकापुर. जमीन व पैसों के विवाद में ६ दिसंबर को शहर के मझलीपीड़ से महिला का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद महिला को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिला व तीन पुरूष को गिरफ्तार किया है। आरोपी में अपहृत महिला का चचेरा भाई व रिश्तेदार हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।जानकारी के अनुसार शहर के मझलीपीड़ निवासी संगीता पति रमेश कोरवा उम्र 40 साल निवासी मझलीपीड थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ६ दिसंबर की दोपहर 3 बजे इसका लड़का राजा बेटी सोनिया एवं मां उर्मिला अपने घर पर थे। तभी घर में मुंह बांधे हुए दो महिलाएं दीदी बोलते हुये संगीता के घर में घुस गई। इस दौरान संगीता की मां उर्मिला जहा सो रही थी। दोनों महिलाएं वहां पहुंची उर्मिला को उठाने लगे। वह बोली कौन हो तुमलोग में नहीं पहचान रही हूं। फिर उर्मिला उठकर घर के बाहर आ गई। दोनो महिला साथ में बाहर आये। दोनों महिला बोले की आगे तक चल कुछ बात करनी है। जैसे ही उर्मिला थोडा आगे गई उसी समय वहा मारुती वैन आ गया। जिसमें दो लोग बैठे थे और एक वहां खडा था। आगे जाने पर दें लोग जबरन उर्मिला को को गाड़ी में बैठाने लगे तो वह बचाओ बचाओ कहकर चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर संगीता और उसकी बेटी सोनिया वैन के पास पहुंचे। वहां आरोपी गाली गलौज करते हुए इनके साथ मारपीट करने लगे और उर्मिला को वैन अपहरण कर ले गए। संगीता ने अपनी मां का अहरण हो जाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपहृता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु पुलिस टीम तैयार कर अलग अलग क्षेत्र में भेजा गया। जो अपहृता व आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर ग्राम सोहगा में अपहरण कर रखना पता चला। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अपहृता उर्मिला को बरामद कर आरोपी सैलियुस लकडा पिता सोहर साय उम्र 37 वर्ष निवासी मानिक प्रकाशपुर थाना अम्बिकापुर, मुनेश्वर प्रसाद पिता राम सोमार 36 साल निवासी ग्राम सोहगा थाना दरिमा, सचिन एक्का पिता स्व पवन साथ 30 साल निवासी मानिक प्रकाशपुर अम्बिकापुर, रमाईलो पति सैलियुस लकड़ा 30 साल निवासी मानिक प्रकाशपुर अम्बिकापुर, संरोज भगत पति सालेन्द्र भगत 30 साल निवासी मेण्ड्राखुर्द थाना गाधीनगर व विद्या मिंज पति सालिम मिज 29 साल निवासी बिशुनपुर अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों क खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने अपहरण का कारण जमीन व पैसा विवाद बताया है।
बॉक्सफोटो 3नाबालिग लड़की को अपहरण कर ले जा रहे थे रायगढ़, पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तारशहर के एक नाबालिग लड़की को बुधवार की रात को अपहरण कर लिया गया था। लड़की के पिता ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया था। घटना के १२ घंटे के बंदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो आोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के मोमिनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 14 साल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। रिपोर्ट पर थाना में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अतिकरक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदशन में अपहृता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु पुलिस टीम तैयार कर अलग अलग क्षेत्र में भेजा गया। जो अपहृता बालिका व आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की रायगढ़ ले जा रहे है। जो पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अपहृता बालिका को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया है। आरोपी अब्दुल खालिद पिता मो. कासीम 21 साल निवासी मोमिनपुरा व मो. शरीफ पिता मो. इस्लाम 21 साल निवासी नवागढ़ के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
रकबा संशोधन के नाम पर किसानों से रुपए की मांग, कलेक्टर ने पटवारी को किया तहसील कार्यालय में अटैच

Leave a reply