अंबिकापुर. रघुनाथपुर मिशन चौक के पास बुधवार की शाम को पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकूल दास पिता ठीसू दास उम्र २५ वर्ष बुधवार को पड़ोसी परमेश्वर के साथ बाइक से अंबिकापुर गया था। वहां से दोनों वापस घर लौट रहे थे। शाम ५.३० बजे रघुनाथपुर मिशन चौक के पास पीछे से पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने सुकूल दास को मृत घोषित कर दिया। जबकि ठीसू का इलाज चल रहा है। इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है
