samvaad
छत्तीसगढ़

उज्ज्वला योजना के तहत 18 हितग्राहियो को मिला गैस कनेक्शन

सूरजपुर। गुरुवार को नगर के  वार्ड क्र तीन पंच मंदिर पारा में शासन की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण वार्ड पार्षद श्रीमती पुष्प लता गिरधारी साहू  के द्वारा किया गया।  वार्ड के पात्र 18 महिला हितग्राहियों को जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं था उन्हें सूची के अनुसार अपने निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर पार्षद श्रीमती पुष्पलता गिरधारी साहू के द्वारा गैस सिलेंडर , चूल्हा, रेगुलेटर पाइप के साथ स्वयं के व्यय से सभी हितग्राहियों को उपहार स्वरूप लाइटर प्रदान किया गया।  इस दौरान वार्ड क्र 4 के पार्षद वीरेंद्र बंसल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  गिरजा शंकर मिश्रा, पवन मित्तल, सतनारायण साहू ,कन्हैया अग्रवाल ,बिहारी लाल साहू ,अजय साहू, अनिल जैन ,संजय जैन , सुंदर गोपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन  मौजूद रहे।

Leave a Reply