samvaad
छत्तीसगढ़


सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर नगर पंचायत में निर्वाचन  हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक  राजेन्द्र अग्रवाल ने नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया तथा जिला निर्वाचन अधिकारी  नगर पालिका  सूरजपुर द्वारा नियुक्त निर्वाचन व्यय लेखा जांच टीम की बैठक लेकर उन्हें व्यय लेखा संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । व्यय प्रेक्षक ने सामान्य प्रेक्षक , उप जिला निर्वाचन अधिकारी , रिटर्निंग ऑफिसर के साथ पृथक से निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर आवश्यक चर्चा की। उन्होंने प्रेमनगर नगर पंचायत क्षेत्र के आम जनता से अपील की है कि निर्वाचन व्यय से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत होने पर उनके मोबाईल नम्बर पर सूचित करें।  इस दौरान व्यय प्रेक्षक के साथ नोडल अधिकारी ( व्यय ) अनिल बारी अपने पूरी व्यय लेखा जांच टीम के साथ उपस्थित थे ।

Leave a Reply