samvaad
छत्तीसगढ़

बस से गिरकर जख्मी महिला की मौत

अंबिकापुर। चलती बस से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बॉबी पति हरिशचंद उम्र २५ वर्ष चिखलापारा थाना श्रीनगर की रहने वाली थी। वह मंगलवार को बस से अपने मायके कोरिया जिले के बुढ़ार जा रही थी। घर के पास कुछ दूरी पर वह बस से उतर रही थी। इस दौरान वह बस से नीचे सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply