samvaad
छत्तीसगढ़

खर्रा नहर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा नहर के पास सोमवार की शाम आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मारकुश खेस पिता रामधनी खेस उम्र १४ वर्ष ग्राम कुबेरपुर थाना दरिमा का रहने वाला था। वह सोमवार की शाम को बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में दरिमा थाना क्षेत्र के खर्रा नहर के पास पहुंचा था कि सामने से करजी की ओर से आ रहे बाइक सवार कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समनिया निवासी २६ वर्षीय अभिषेक एक्का से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

Leave a Reply