samvaad
छत्तीसगढ़

देखते देखते जेवर दुकान से 90 हजार के गहने ले उड़ी महिलाएं……!


सूरजपुर। नगर में एक जेवर दुकान से करीब 90 हजार रुपए के जेवर चंपत कर दिए जाने की घटना सामने आई है। सूचना पर पुलिस पतासाजी में जुट गई है।दो महिलाओं पर घटना में शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।नगर के भैयाथान रोड स्थित अंजली अलंकार मंदिर के संचालक प्रेमशंकर सोनी के अनुसार  गुरुवार की दोपहर में दो अज्ञात महिलाये दुकान में आईं तब उनका लड़का दुकान में था और महिलाओं ने सोने के जेवर जैसे मंगल सूत्र,अंगूठी,कान के झुमका व लाकेट आदि दिखाने की बात की जिस पर उन्हें उक्त गहने दिखाए गए इसी में उलझा कर दोनों महिलाएं मंगल सूत्र,झुमका,अंगूठी व लाकेट आदि जिसकी कीमत करीब 90 हजार बताई गई है ले उड़ी।दुकान संचालक को जब इसकी हवा लगी तब तक महिलाएं काफी दूर जा चूकि थी।अब दुकान संचालक प्रेमशंकर सोनी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए उन महिलाओं की तलाश शुरू की है।खबर है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमे कुछ सुराग हाथ लग सके।सीसीटीवी में दो संदिग्ध महिलाओं के देखे जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने उन महिलाओं की पतासाजी कर रही है।

Leave a Reply