0 खेत मे सुखकर बेजान हो रहा धान किसानों परेशान
ओड़गी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरसेड़ी में पानी नही देने से पानी के आभाव में खेत मे धान सुख कर बेजान हो रहे है। जिससे वहां के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।इस पानी के समस्या को लेकर कई बार स्थानीय अधिकारियों को सूचना भी दिया जा चुका है लेकिन अब तक इस समस्या से किसानों मो राहत नही मिल पाई है।उधर ग्रामीण इस बात को लेकर काफी परेशान व दबंगों के धमकी से डरे सहमें से है जहाँ पानी देने की बात आती है तो वहां यह बात कहा जाता हैं कि हम लोग इसमें मछली छोड़े है और पानी खेत में नही ले जा सकते।यहा तक की यह बात भी दबंगो के द्वारा देख लेने की धमकी भी दी जाती है। जिससे ग्रामीण परेशान है। मामले की जानकारी जब जनपद के सीईओ को दी गई तो उन्होंने जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है। जबकि गांव के सचिव को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने मोबाईल रिसीव नही किया ।
