samvaad
छत्तीसगढ़

प्रेमनगर निर्वाचन में 44 ने लिया नामांकन, 6 वार्डाे में 7 ने किया दाखिल



सूरजपुर। 
 जिले के प्रेमनगर नगर पंचायत के आम निर्वाचन  हेतु 27 नवंबर से नामांकन फार्म बिक्री चालू हुई थी जिसमें 27, 28 नवंबर को 1 भी फॉर्म की बिक्री नहीं हुई थी इसी के साथ में 29 नवंबर को 6, 30 नवंबर को 4, 1 दिसंबर को 17 तो वहीं 2 दिसंबर को 17 नामांकन फॉर्म बिके हैं। जिसमें अब तक 44 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र क्रय किया है।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 2 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 1 में 1 अभ्यर्थी, वार्ड 2 में 1, वार्ड क्र. 6 में 1 वार्ड क्रमांक 7 में 1, वार्ड क्रमांक 10 में 2, साथ ही वार्ड क्रमांक 11 में 1 अभ्यर्थी ने जमा किया है।

Leave a Reply