सूरजपुर। जिले की भटगांव पुलिस ने बावनपरी से इश्क लड़ा रहे 9 लोगो को रंगे हाथों पकड़कर उनके पास से 25 हजार रुपये जप्त किया है। अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर जिले की पुलिस लगातार कार्रवाई में सक्रिय है। बीती रात् भटगांव पुलिस ने जुआं खेले जाने मुखबीर की सूचना पर ग्राम बुन्दिया-फुलवारपारा में दबिश दिया। जहां जुआं खेल रहे देवी प्रसाद गुप्ता, नंदकेश्वर गुप्ता, विसम्भर मानिकपुरी, चंचल राजवाड़े, मोहम्मद हुसैन उर्फ मुन्ना, अजय गुप्ता, रवि कुमार, आयुष अमित गुप्ता, नीलेश यादव को रंगे हाथों पकड़ा। जुआड़ियों के कब्जे व जुआ फड़ से 25100 रूपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह, एएसआई उमेश सिंह, राजेश यादव व आरक्षक संतोष जायसवाल व रजनीश पटेल सक्रिय रहे।
बावनपरी की सजी महफिल में पहुंची भटगांव पुलिस 0 रंगे हाथों पकड़े गए 9 जुआरी, 25100 रूपये जप्त

Leave a reply