samvaad
छत्तीसगढ़

पंचायत मंत्री ने ऑन लाइन किया लटोरी बैंक शाखा का उद्घाटन


सूरजपर। बुधवार को लटोरी तहसील  मुख्यालय स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति  प्रांगण में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि टी.एस.सिंहदेव मंत्री स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं अध्यक्षता डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग विशिष्ट अतिथि  पारसनाथ राजवाड़े संसदीय सचिव के द्वारा किया गया। मंत्री श्री सिंहदेव ने ऑनलाईन के माध्यम से कृृषकों सम्बोधित किया। बताया गया है कि लटोरी बैंक का 29 वां शाखा है। शाखा अन्तर्गत समिति लटोरी, कसलगिरी, कल्याणपुर एवं सिलफिली संचालित होंगे। इन समितियों के कृषकों सहित वर्तमान मंे शाखा लटोरी में कुल 3300 खातों का संचालन होगा। वर्तमान में कुल 11 करोड़ ऋण व्यवसाय है।उद्घाटन अवसर पर  कलेक्टर द्वारा लटोरी शाखा के संचालन पर प्रशन्नता व्यक्त किया गया एवं कृषकों और शासन को धन्यवाद दिया साथ बैंक को कृषकों के सेवा हेतु निर्देशित किया कि किसी भी किसान, खातेदार को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। शासन के मंशानुसार कृषकों के लिए बैंक खोला गया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव भी उपस्थित रहे।  उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमिटी  जे.पी. श्रीवास्तव के द्वारा समितियों में होने वाले सूखत कमी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा सूखत की राशि बीमा कम्पनियों द्वारा कराये जाने की बात कही गई।  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष  रामदेवराम ने उपने उद्बोधन में छ.ग. शासन, जिला प्रशासन एवं कृषकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन के योजनाओं का लाभ बैंक के माध्यम से लेंवे एवं 10 हजार तक के राशि का भुगतान समितियों से माइक्रो एटीएम द्वारा करने के लिए कहा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी ने कृषकों से बैंक का अधिक से अधिक लाभ लेंने को कहा। कार्यक्रम में  श्रीमती भगवती राजवाड़े, गोवर्धन सिंह, अर्जुन देवांगन, दिनेश राजवाड़े, राजू सिंह, दुर्गाशंकर दीक्षित सहित  कृषक उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन आर. के. खरे के द्वारा किया गया।

Leave a Reply