सूरजपर। चिरंजीवी सूरजपुर अभियान में उपस्थित महिलाओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में अंतररा्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें सखी वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायता एवं कानून की जानकारी तथा महिला हेल्प लाइन 181 एवं घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह, दुई विवाह संबंधित जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं को सखी में 5 प्रकार की निःशुल्क सुविधा के बारे में अवगत कराया गया। आश्रय, परामर्श, पुलिस, विधिक, चिकित्सा की जानकरी देते हुए बताया गया कि किसी भी वर्ग की महिला हो उनको सहायता दिया जाता है। 5 दिन के अस्थाई आश्रय के बाद जरूरतमंद महिला को स्वाधार केंद्र भी भेजा जाता है। जिसमे केंद्र प्रशासक विनीता सिन्हा, साबरीन फातिमा, कविता मंडल, चंदा प्रजापति शामिल थी।
Leave a reply
