samvaad
छत्तीसगढ़

जिले में लक्ष्य बना प्रथम व द्वितीय डोज के शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु चलाएं महाअभियान- डॉ गौरव 0 10 दिन में 2.50 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाना करें सुनिश्चित

सूरजपुर। मंगलवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में कोरोना की तीसरी लहर हो देखते हुए जिले के समस्त अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।  कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारियो से समन्वय बनाकर अपने अधिनस्थ अधिकारी टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करे। आने वाले 10 दिवस के भीतर 2.50 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाना सुनिश्चित करें। जिले में 481 पंचायते हैं सभी पंचायतो में पंचाचतवार प्लान बनाकर इस कार्य को करें। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को जिले लक्ष्य बनाकर प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज के महाअभियान बनाकर शत प्रतिशत टीका लगवाने का योजना बनायें। आप सभी अधिकारियों की योजना ऐसी हो कि लोग जैसे मतदान करने के निकले हैं। वैसे लोग वैक्सीनेशन के लिए निकले। आप सबको ज्ञात है कि कोविड की पहली लहर और दूसरी लहर ने कितना नुकसान पहुंचाया है। वैसी स्थिति जिले में ना बने इसके लिए आप सब कमर कस ले, और इस महाभियान में जुट जाये। इसके लिए जनपद सीईओ, बीएमओ, सीडीपीओ, कृषि विभाग की अहम भूमिका होगी। ग्रामवार, वार्डवार, पारावार जैसा आपको उचित लगे लक्ष्य बनाकर एक-एक व्यक्ति को टीका लगवाना सुनिश्चित करें।खासकर अब त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है, इसलिए भी जरूरी एहतियात बरतना आवश्यक है। लोगों को भीड़ में जाने से बचने की भी जरूरत है। ऐसे समय में, जब तमाम तरह की सामाजिक और औद्योगिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, तो कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन जरूरी है। चूंकि अब लगभग सभी स्कूल भी खुल चुके हैं, इसलिए बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्हें कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन के प्रति जागरूक करना होगा। इस समय कोविड के चलते अन्य रोगों से बचाव के तरीकों पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो गलत है। इसलिए सिर्फ कोविड ही नहीं, अन्य बीमारियों के खिलाफ भी हमें लड़ना है, ताकि जन-धन की हानि न हो।जिला सीईओ ने सभी जनपद सीईओ, बीईओ, आरईएस, एसबीएम, एनआरएलएम एवं नरेगा में कार्य करने वाले लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने जिम्मेदारी को समझे और अपने कार्य क्षत्रे मे एक भी व्यक्ति बिना वैक्सीनेशन के न रहे यह सभी अधिकारी कर्मचारी सुनिश्चित करें।  जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने कहा कि मैं स्वयं पंचायत के सरपंच सचिव से काफ्रेन्स के माध्यम से बात कर इस अभियान सहयोग के लिए सबसे अपील करूंगा। सरपंचो के माध्यम से प्रत्येक गाँव के पंचों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। जिससे ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अधिक से अधिक कराया जा सके।इस दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, डिप्टी कलेक्अर वहीदुर्रहमान, डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा, सीएचएमओ आर. एस. सिंह  उप संचालक कृषि, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले समस्त जनपद सीईओ, बीएमओ, बीईओ, एनआरएलएम अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकरी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply