ओड़गी। जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेसियो ने आज बिहारपुर से पासल तक पदयात्रा कर केंद्र सरकार की महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूरे प्रदेश भर में केंद्र सरकार के विरोध चरणबद्ध आंदोलन की जा रही है। आंदोलन से जनता को यह अवगत कराना है कि केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा महंगाई चरम सीमा पर बढ़ाई जा रही है जो गैस केंद्र की कांग्रेस सरकार में 450 प्रति सिलेंडर हुआ करता था अब वही सिलेंडर 900 के पार पहुंच चुका है, पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच चुकी है खाद्य सामग्री में भी लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके बाद भी केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने पर नाकाम साबित हो रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहारपुर के ब्लॉक अध्यक्ष मंदेश गुर्जर के द्वारा बताया गया कि 15 साल बीजेपी के शासन थी परंतु बिहारपुर का विकास आज तक नहीं हुआ परंतु जैसे ही छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी उप तहसील का दर्जा बिहारपुर को मिला उप जनपद का दर्जा बिहारपुर को मिला लगातार क्षेत्र में कलेक्टर एवं आला अधिकारी का दौरा लगातार क्षेत्र में रहता है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों का लगातार समस्या का समाधान हो रहा है निश्चित ही इस बार कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक भी बिहारपुर में बढ़ेगा कार्यक्रम को जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन भास्कर सिंह, जनपद अध्यक्ष मनिहारी लाल पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव, अगस्त शर्मा, रन साए, ब्रह्मदेव जयसवाल, जितेन साकेत, लालू जसवाल के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोकेश गुर्जर, हेमेंद्र गुर्जर, धवर साए , रामकुमार, शिवधारी, कमलेश लाल, भैयालाल, एवं काफी संख्या में कांग्रेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित थे।
जन जागरण अभियान के तहत बिहारपुर से पासल पहुंची कांग्रेस की तक पदयात्रा 0 बड़ी संख्या में महिला एवं युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Leave a reply