सूरजपुर। सेल्फ डिफेन्स आर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा शनिवार को ब्रूस ली का 81 वां जन्म दिन मनाया गया। उनके जन्म दिन के अवसर पर सेल्फ डिफेन्स आर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा जिला बॉडी में निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण स्कूली छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है। जिले के सभी ब्लॉक के कोच जिनकी संख्या लगभग 30 है उनके माध्यम से सम्पूर्ण जिले आत्म रक्षा प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रतापपुर ब्लॉक के माध्यमिक शाला बीजाडांड ग्राम पंचायत संकुल केवरा में आज ब्रूस ली का जन्म दिवस मना कर सभी बालक, बालिकाओं को आत्म रक्षा का गुण सिखाया गया। सेल्फ डिफेन्स गु्रप के द्वारा 10 दिवस का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। सभी गतिविधियां प्रदेश सचिव सिहान वरूण पांडे एवं जिला प्रभारी युवध सिंह, प्रमुख ब्लॉक प्रभारी गोरख राजवाड़े, विशाल विश्वकर्मा, प्रविण सिंह, संजय राजवाड़े, अमन साहूू, स्वेत गुर्जर, शुभम साहू, कोच परबतिया राजवाड़े, सारिका द्विवेदी, रितिका द्विवेदी के द्वारा प्रशिक्षण सम्पन्न कराया जा रहा है।
Leave a reply
