samvaad
छत्तीसगढ़

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक बने रामकृष्ण 0 नगर आगमन पर हुआ आतिशी स्वागत


सूरजपुर। नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता, कर सलाहकार,    उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी , चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी राम कृष्ण ओझा के  आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक बनने पश्चात नगर आगमन पर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी गई। श्री ओझा ने आर्ट ऑफ लिविंग के बोधगया आश्रम में आयोजित 15 दिवसीय  शिविर में प्रशिक्षण पूर्ण कर उक्त उपलब्धि हासिल की और इसके साथ ही उनके नाम के साथ एक पद और जुड़ गया।  ज्ञात हो कि श्री ओझा की पहचान समाजसेवी, प्रखर वक्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता, धर्मध्वजा वाहक, हिन्दू संस्कृति के उपासक, रामायणी, जिले के धार्मिक नेतृत्वकर्ता, सर्वधर्म सद्भावना के पोषक, बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्तित्व के रूप में है। बोधगया में आर्ट ऑफ लिविंग के 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पश्चात गुरुदेव श्री श्री रविशंकर  ने उन्हें  प्रशिक्षक रूप में आशीर्वाद प्रदान किया। श्री श्री गुरूदेव के संरक्षण में प्रशिक्षण शिविर स्वामी ओमकारानंद जी के सानिध्य में प्रमुख प्रशिक्षक  महेश शर्मा, सुश्री शबरी, प्रमोद , अभिजीत, लग्नजिता के द्वारा संचालित किया गया। जहां  प्रशिक्षण पश्चात सूरजपुर आगमन पर नगरवासियों ने मंत्रोच्चार और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। श्री ओझा के साथ रायपुर के प्रो. गौरव जांगड़े एवं डॉ सना मेमन भी थे। नगरवासियों ने उनका भी फूलमालाओं से स्वागत किया। डॉ सना मेमन को देख लोगों को न सिर्फ आश्चर्य हुआ बल्कि वे आर्ट ऑफ लिविंग के बारे में और जानने को उत्सुक हुए। श्री ओझा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के पूर्व अनवरत सेवा साधना करनी होती है जिसके बाद ही प्रशिक्षण में जाने की पात्रता मिलती है।आर्ट ऑफ लिविंग गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित संस्था है जो पिछले 40 वर्षों से पूरे विश्व के 156 देशों मे कार्य कर रही है। सामाजिक उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण के साथ साथ जन मानस को स्वस्थ एवं जीवंत जीवन शैली प्रदान करने का कार्य गुरुदेव के संरक्षण में अनवरत जारी है। जाति, सम्प्रदाय धर्म से परे केवल मानवता को समर्पित संस्था है। इसके हैप्पीनेस प्रोग्राम एवं सुदर्शन क्रिया से करोड़ों लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है। कोरोना काल मे लाखों को जीवनदान मिला है। श्री ओझा जिले के प्रथम प्रशिक्षक बने हैं। उन्होंने बताया कि अब शीघ्र ही संस्था की गतिविधियां जिले में प्रारंभ और संचालित होंगी। श्री ओझा ने अम्बिकापुर के प्रशिक्षक  सुभाष अग्रवाल, अजय तिवारी, श्रीमती ममता तिवारी तथा छत्तीसगढ़ के एस टी पी गौरव यादव, अमन बेलचंदन, प्रीतपाल सिंह, वैशाली बढ़े के प्रति आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इस प्रशिक्षण के लिए उन्हें सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। स्वागत समारोह में नगर के सभी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply