सूरजपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भारत की आत्मा रूपी संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर इसके उद्देशिका के साथ संविधान से संबंधित समस्त विशेष बातों पर प्रकाश डालकर सविधान दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में रामचंद्र प्रसाद सोनी प्राचार्य, अजय प्रताप सिंह, नंदकिशोर साहू, राजेंद्र कुमार नायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, उमेश कुमार गुर्जर,विजेंद्र कुमार उपाध्याय, रामप्रकाश त्रिपाठी,गायत्री सोनी,अनीता त्रिपाठी ,रिजवाना परवीन, लीना खलखो,वीणा प्रसाद,रूप नारायण गुप्ता,रनसाय टेकाम, ललिता राजवाड़े,सद्दाम हुसैन, के साथ सभी स्वयंसेवक व छात्र छात्राओं को दिवस की विशेषता बताया गया।
Leave a reply
