samvaad
छत्तीसगढ़

मतदाताओं के नाम जोड़ने व विलोपित करने में बरतें विशेष सावधानी-कमिश्नर

0 कमिश्नर ने किया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

सूरजपुर। कमिश्नर सुश्री जी किंडो ने शनिवार को जिले  के प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अभिहित अधिकारी और बीएलओ को मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित करने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केंद्र अंतर्गत वार्ड में मतादाता के मृत्य होने,विवाह होकर आने या अन्यत्र जाने वालों का स्वतः संज्ञान लेकर परिवार के सदस्यों को   फार्म उपलब्ध कराने एव  जमा कराने के भी निर्देश दिए।    कमिश्नर ने मतदान केंद्र प्राथमिक शाला सोनगरा, आंगनबाड़ी केंद्र खोरमा  प्राथमिक शाला ब्लॉक कॉलोनी प्रतापपुर  में अभिहित अधिकारी और बीएलओ द्वारा किये जा रहे  मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या तथा पुनरीक्षण कार्य के प्रचार प्रसार की जानकारी ली। कमिश्नर ने कहा कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2022  को 18 वर्ष पूरी हो रही है उनके नाम मतादाता सूची में जोड़ने के लिए जन्म तिथि के सत्यापन हेतु 10 वी की अंकसूची देखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कई  लोगों को लेकर फार्म जमा कराने आता है तो उसे मना कर दें।  मतादाता सूची में नाम जोड़ना , विलोपित करना  या संशोधन करना व्यक्तिगत प्रकरण हैं। लेकिन लोगो को जागरूक करने या किसी मतदाता के बारे में जानकारी प्राप्त करने  हेतु वार्ड पार्षद, सरपंच, या पंचों से सतत संपर्क रखें ।  उन्होंने कहा कि मतादाता सूची के अंतिम प्रकाशन को भी मतदाता अवश्य अवलोकन करें और उसमें किसी प्रकार की त्रुटि हो तो बीएलओ को बताएं । वार्डाे में अपनी सक्रियता बढ़ाएं और पुनरीक्षण कार्य के बारे में मतदातों को बताएं। ज्ञातव्य है कि मतादाता पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत 1 नवम्बर  को मतादाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन किया गया है जिसका दावा आपत्ति 30 नवम्बर तक आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति का निराकरण 20 दिसम्बर  तक तथा मतादाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा।इस दौरान एसडीएम दीपिका नेताम, तहसीलदार  तेजू प्रसाद  यादव, बीएलओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
0 धान खरीदी पूर्व समस्त व्यवस्थाएं  दुरुस्त करने के निर्देश
 कमिश्नर ने शनिवार को जिले  के प्रतापपुर विकासखंड के सोनगरा, जगन्नाथपुर, प्रतापपुर, दवनकरा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी की तैयारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासन की मंशा अनुसार राज्य के किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने धान खरीदी के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था  दुरुस्त करने एवं सभी खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रतापपुर सीडीएम दीपिका नेताम, तहसीलदार श्री यादव, सहायक खाद्य अधिकारी  संदीप भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र एवं समितियों में धान खरीदी सुव्यवस्थित हो इसके लिए  चबूतरा, लाइट, बरदाना, टोकन, हमाल, स्टैकिंग  ,डेनाज, तौल कांटा , नमी मापी यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सभी आवश्यक सामग्रियों को समय रहते व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिसर को  फेंसिंग करने, कंप्यूटर के सुचारू रूप से संचालित करने एवं  बिजली की व्यवस्था निरंतर बनी रहे इसके लिए बैटरी बैकअप एवं इन्वर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

Leave a Reply