samvaad
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया प्रा स्वा केंद्र बसदेई का औचक निरीक्षण 0 निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूर्ण कर सौपने के निर्देश


सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने गुरुवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोविड सेंटर के लिए निर्मित किए जा रहे अतिरिक्त भवन कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा  निर्माण एजेंसी को कार्य मे प्रगति लाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कर हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण भवन में फॉल सीलिंग, टाइल्स एवं निर्धारित स्थान पर गेट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिसर में बाउंड्री वाल बनाने के भी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई में चल रहे उपचार व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रसव कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड, स्टोर कक्ष, पैथोलॉजी लैब, दवा काउंटर, ड्रेसिंग कक्ष का निरीक्षण कर सभी सामग्रियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सीय स्टाफ की जानकारी लेकर अपने अपने समय अवधि में डयूटी करने कहा है।इस दौरान जनपद सीईओ  राजेश सेंगर, एसडीओ आरईएस मोहम्मद फरहान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply