0 महिला मोर्चा पहुंचाएगी घर घर प्रदेश सरकार की विफलताएँ
0 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न….
सूरजपुर। यहां सेवाकुंज में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। हर तरफ लूट हत्या डकैती चोरी बलात्कार छेड़छाड़ जैसी घटनाओ को अपराधी बेख़ौफ़ होकर अंजाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पेट्रोल डीजल के कीमत को घटाकर आम जनता को राहत पहुंचाई है।वहीं प्रदेश की सरकार बड़ी-बड़ी डींगे हांकने के बाद पेट्रोल और डीजल में मात्र 77 पैसे एवं 1.44 रुपये की कमी करके साफ तौर पर बता दिया है कि उन्हें जनता से ही कोई सरोकार नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीमा पात्रा ने कहा कि महिलाएं शक्ति का दूसरा रूप है अगर वह कुछ ठान लेती है तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है उन्होंने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता को बताना है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता की सुध लेने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है दूसरे प्रदेश में जाकर वहां के किसानों को आत्महत्या के मुआवजे के रूप में 50-50 लाख रुपए देकर आते हैं और अपने प्रदेश के किसानों की स्थिति को देखने का समय प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को नहीं दिला पाई। गरीबों को मिलने वाला छत भी सरकार की लापरवाही की वजह से नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है। गरीबों को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने अपने-अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महिला मोर्चा की टीम कमर कस ले आने वाले समय में कांग्रेस की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएगी। महिलाएं समाज में धैर्य सजगता और निडरता के साथ अपना कार्य करेंगी और प्रधानमंत्री मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाएं अपना अहम योगदान देंगी।. पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने अपने उद्बोधन में संगठन के महत्व और विशेषता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले ने रखा जिसका समर्थन श्रीमती सुषमा खलखो ने किया। वही प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता साहू ने शोक संदेश का वाचन किया। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से. किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी ध्रुव शाह, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य महिला मोर्चा पूजा विधानी, पूर्व विधायक सुनिति राठिया, सरोज बंजारे, पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, लखन देवांगन, राजा पांडे, अनिल सिंह मेजर, बाबूलाल अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, परमेंश्वरी राजवाडे, अजय गोयल, रामकृपाल साहू, शताब्दी पाण्डेय, लक्ष्मी वर्मा, रेखा मेश्राम, भावना बोरा, संगीत शर्मा, शीतल नायक, हेमलता शर्मा, डॉ किरण बघेल, किरण भादुरिया, शांती सिह, गीता घोषाल, लक्ष्मी राजवाडे, किरण खेस, नुतन विश्वास, बीना गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी, मुकेश गर्ग, शशीकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, अनुप सिन्हा, शंकर जिदिया, अजय अग्रवाल, दिपेद्र चैहान, यशवंत सिह सहित महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य सभी जिले की जिला अध्यक्ष,महामंत्री उपस्थित थे।
