samvaad
छत्तीसगढ़

0पढ़ाई के संबंध में चर्चा कर जांचे शिक्षा की गुणवत्ता


सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर  जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव ने छठ घाट, मुक्तिधाम, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, अंजोर छात्रावास तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तिलसिंवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरान्त उन्होंने छठ घाट पहुंच कर घाट को वृहद रूप, आकर्षक साज-सज्जा करने हेतु रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुक्तिधाम पहुुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, अंजोर छात्रावास तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तिलसिंवा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंजोर योजना में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए साथ माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला पहुंच बच्चों से पढ़ाई के बारे में रूबरू हुए। तथा जिला सीईओ ने सभी कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की, जांच के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों व उपस्थित शिक्षकों को तत्काल उपस्थित पंजी में अंकित करने के निर्देश दिए। तथा चल रहे निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने निर्देशित किए।

Leave a Reply