samvaad
छत्तीसगढ़

52 परी के साथ इश्क लड़ा रहे 22 जुआरी धराए, 57 हजार रु जप्त 0 जिले की भटगांव व उमेश्वरपुर पुलिस की कार्रवाई

सूरजपुर। जिले की भटगांव ने जहां 16 जुआरियो से 42.5 हजार रुपये तो उमेश्वरपुर पुलिस ने 6 जुआरियो से 5370 रुपये जप्त किया है। बताया गया है कि बीती रात्र  भटगांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम तेलगवां स्थित पोल्ट्री फार्म कैम्पस में दबिश देकर जुआ खेलते 16 व्यक्ति जिनमे धर्मेन्द्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, मोहर्रम अली, बिंदेश्वरी यादव उर्फ विदेशी, दुर्गा प्रसाद, तनवीर आलम, संदीप कुशवाहा, जयराम राजवाड़े, धर्मेन्द्र प्रसाद, राजेश कुमार, मनोज दास, कमलेश सोनी, शिवकुमार राजवाड़े, लालजी राजवाड़े, सीताराम यादव, शिव नारायण यादव को रंगे हाथों पकड़ा। जुआड़ियों के कब्जे व जुआ फड़ से 42500 रूपये जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही। दूसरे मामले में बुधवार को  चौकी उमेश्वरपुर की पुलिस टीम ने ग्राम पार्वतीपुर में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 6 व्यक्ति जिनमे राम अवतार, अनिल सिंह, जगदीश सिंह, परवेज आलम, गुलाब त्रिपाठी व सुभाष राजवाड़े को रंगे हाथों पकड़ा जिनके कब्जे व फड़ से 5370 रूपये जप्त किया गया है। दोनों मामलों में पकड़े गए जुआरियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply