0पीजी कालेज से स्कूटी व रविन्द्रनगर से बाईक किया था पार
सूरजपुर। चोरी की बाईक व स्कूटी के साथ जिले की जयनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुरूवार को थाना प्रभारी जयनगर को सूचना मिली कि कमलपुर का रोहन राय एक काले रंग के स्कूटी को कम रकम में बेचने की फिराक में अजबनगर की ओर घुम रहा है। सूचना पर सिलफिली से उसे पकड़ा गया। जिससे वाहन के दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। बारीकी से पूछताछ करने पर स्कूटी को पीजी कालेज अम्बिकापुर से चोरी करना तथा 1 मोटर सायकल को ग्राम रविन्द्रनगर से चोरी करना बताया। जिसके निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल को उसके घर से बरामद किया गया। दोनों वाहन चोरी का होने की संभावना पर धारा 41(1-4) 379 के तहत कार्यवाही करते हुए *एक स्कूटी व एक मोटर सायकल कीमत 1 लाख 15 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी रोहन राय उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, राजकुमार पासवान, कृष्णा सिंह, जय प्रकाश यादव, अभय पाण्डेय सक्रिय रहे।
Leave a reply
